भिलाई के व्यापरी से राजनांदगांव के ठेकेदार ने किया फ्रॉड; पेमेंट के नाम पर दिया फेक चेक… लाखों का है मामला; जानिए

भिलाई। भिलाई में फिर से एक बार ठगी का मामला सामने आया है। इस बार सरिया व्यवसाई से राजनांदगांव के ठेकेदार द्वारा ठगी की गई है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ये मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, बाबादीप सिंह नगर प्लांट नंबर 11 निवासी इंद्रपाल सिंह का जी.के. सेल्स नामक कंपनी है। जहां टीएमटी सरिया बेचने का काम होता है। घर से ही पीड़ित अपना ऑफिस संचालित करता है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव पिनकापार निवासी दीपक वर्मा ठेकेदारी का काम करता है। पीड़ित को फोन से 15 टन सरिया मोहारा राजनांदगांव पहुंचाने का काम दिया। पीड़ित ठेकेदार दीपक को मौखिक रुप से वाट्सएप के माध्यम से उसे सरिया की कीमत के बारे में भी बताया था। पीड़ित ने 14.930 टीएमटी का सरिया साहू मिनी ट्रांसपोर्ट के चालक ईश्वर के माध्यम से 17 फरवरी को दीपक वर्मा के बताए पते पर मोहारा चौक राजनांदगांव में भेज दिया।

दीपक से माल का रकम 8 लाख 9 हजार 79 रुपए की मांग करने पर आरोपी ठेकेदार दीपक ने बंधन बैंक के नाम से चेक दिया। पीड़ित जब बैंक में चेक लेकर पहुचा तो खाता चालू ही नहीं होने की जानकारी मिली। परेशान होकर पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...

CG में आकाशीय बिजली का कहर: महिला और 4...

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम जवाली में गुरुवार दोपहर तेज बारिश के दौरान गाज (आकाशीय बिजली) गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 19 सितंबर से बदलेगा...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा...

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...