भिलाई में गाय के साथ अनैतिक कृत्य करने वाला आरोपी अरेस्ट: CCTV फुटेज सामने आने के बाद हुआ था जमकर हंगामा… 24 घंटे के अंदर दुर्ग पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, भेजा जेल

भिलाई। दुर्ग जिले में गाय के साथ गलत काम करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हसन खान के रूप में हुई है। पूरा मामला CCTV फुटेज से सामने आया था। जिसमें वो गाय के साथ अनैतिक कार्य कर रहा था। मामला सामने आने के बाद बजरंग दल, हिंदू संगठन और BJYM के कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन किया और आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। शिकयात के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 377 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

जामुल पुलिस ने बताया कि, ये मामला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है। फिरोज खान और उसके परिजन के लोग कुछ सालों से मकान लेकर निवासरत थे। इन्हीं लोगों के यहां उनका एक रिश्तेदार हसन खान नाम का युवक दिल्ली से कपड़े बेचने के लिए आया था। उसके द्वारा बीते 24 मई की रात को गाय के साथ अनैतिक कृत्य की गई। पूरी हरकत CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

बजरंग दल, हिंदू संगठन और BJYM के कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने जामुल थाने का घेराव कर दिया। मामला बढ़ता देख तुरंत छावनी और सुपेला थाने से पुलिस बल को बुलाया गया। मामले की कमान खुद आईपीएस प्रभात कुमार और सीएसपी छावनी आशीष बंछोर ने संभाली और आरोपी को गिरफ्तार किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महादेव बेटिंग ऐप केस: शेफाली बग्गा ने ईडी के...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में बिग बॉस फेम और टीवी होस्ट शेफाली बग्गा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय...

घर के पीछे मिले गांजे के 425 पौधे, 21...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने घर के पीछे मक्के की फसल के बीच गांजे के 425 पौधे मिलने के मामले में आरोपी चत्तर सिंह की...

IED डिफ्यूज करते समय धमाका, CRPF के 4 जवान...

सुकमा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल प्रभावित कोंटा क्षेत्र के एलाड़मड़गु कैंप के पास आईईडी (IED) को निष्क्रिय करने के दौरान जोरदार धमाका...

ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश, दुर्ग पुलिस ने 10...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे में संचालित ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। थाना वैशाली नगर और एसीसीयू की...