विधायक भेंट मुलाकात: MLA देवेंद्र यादव ने जमीन पर बैठकर सूनी लोगों की समस्या… सेक्टर-7 के दोनों वार्डों में लोगों के साथ हुई शहर विकास पर चर्चा और विकास की बातें

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार भेंट मुलाकात कर लोगों से मिल रहे है। इस कड़ी में वे सेक्टर 7 पहुंचे। जहां उन्होंने सेक्टर 7 के दोनों वार्डों का भ्रमण किया। लोगों से भेंट मुलाकात की और सब का बारी-बारी से कुशल क्षेम जाना। सिर्फ यही नहीं जमीन पर बैठकर विधायक यादव ने लोगों के साथ बैठकर वार्ड और शहर की समस्याओं को लेकर चर्चा की। विकास की बातें हुई। लोगों ने अपने वार्ड की छोटी मोटी समस्याएं बताई। लोगों ने विकास को लेकर भी अपना गहरा मत प्रकट किया। लोगों ने बताया कि बीते कुछ सालों में जब से वे विधायक बने है, तब से लगातार विकास कार्य हो रहे हैं।

वार्ड के लगभग हर परिवार का राशन कार्ड बनाया गया है। सब को चावल मिल रहा है। श्रम कार्ड बनाया गया है। आयुष्मकान कार्ड बनाया गया है। सड़क, नाली, पानी की समस्याएं भी दूर हुई। जब विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 7 के रेल्वे स्टेशन वार्ड में पहुंचे। तो वहां उन्होंने घर -घर जाकर लोगों से मिले। लोगों ने बताया कि पहले पानी की समस्या थी, लेकिन अब पानी की समस्या दूर हो गई है। सड़क नाली भी पहले नहीं बना था, इस वजह से बड़ी परेशानी हो रही थी।

बारिश के दिनों में सड़क का पानी घर में आंगन में घूस जाता था। नाली ओवर फ्लो हो जाता था। लेकिन अब सड़क नाली बनने के बाद से सभी को बड़ी राहत मिली है। इसके लिए सभी वार्डवासियों ने विधायक का आभार जताया धन्यवाद किया। यही वार्ड में गली में पेड़ के छाव में चटाई बिछाकर चौपाल लगाया गया, जहां सभी ने चर्चा की। इसके बाद लोगों के साथ बैठकर विधायक ने जलपान किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर लोकसभा में 38 अभ्यर्थी मैदान में: सुबह 7...

रायपुर। रायपुर लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 7 मई की सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान की समाप्ति 6 बजे शाम को...

हॉकी हब राजनांदगांव से एक और प्लेयर का सिलेक्शन:...

राजनांदगांव। हॉकी नर्सरी राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) की कु.अनिशा साहू का चयन ब्रेडा नीदरलैंड में 18 मई से 31 मई 2024 तक आयोजित है। टूर ऑफ...

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का डोर टू डोर जनसम्पर्क...

दुर्ग। प्रचार प्रसार का दौर पांच मई को संध्या पांच बजे खत्म हो गया इसके बाद छह मई को डोर टू डोर जनसंपर्क कांग्रेस...

BSP में एक और हादसा: पैनल बैठाने का चल...

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के SMS 3 में शनिवार-रविवार की देर रात भीषण आग लग गई थी। आग लगने से वहां अफरा तफरी मच...

ट्रेंडिंग