छत्तीसगढ़ में मोस्ट वांटेड नक्सली की मौत… डेढ़ करोड़ का था इनाम इस वजह से हुई मौत

छत्तीसगढ़ में मोस्ट वांटेड और डेढ़ करोड़ रुपए के इनामी नक्सली आनंद उर्फ कटकम सुदर्शन की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, नक्सली आनंद पिछले कई महीनों से मधुमय, बीपी, समेत अन्य बीमारियों से जूझ रहा था। इलाज के अभाव में 69 साल की उम्र में 31 मई की दोपहर 12:20 को इसने आखिरी सांसे ली है। नक्सल संगठन के सदस्यों ने दंडकारण्य के जंगल में शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है। अब 5 जून से 3 अगस्त तक पूरे देश में नक्सल संगठन में आनंद की याद में सभा का आयोजन किया जाएगा।

नक्सलियों ने जारी किया प्रेस नोट और फोटो
नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय ने प्रेस नोट और आनंद के शव की तस्वीर जारी की है। अभय ने बताया कि, बेलमपल्ली में आनंद जा जन्म हुआ था। पिछले 5 दशक (50) सालों से नक्सल संगठन का सदस्य था। इसने केंद्रीय कमेटी से लेकर आंध्र-तेलंगाना, CG, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में नक्सल संगठन की जिम्मेदारी संभाली थी। नक्सल संगठन को मजबूती देने, संगठन का विस्तार करवाने में माहिर था। इसकी मौत से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...