CG में सड़क हादसे में स्कूली छात्रा की मौत: घर लौट रहीं थी दो नाबालिग बहने, तेज रफ्तार कार ने पीछे से मारी टक्कर… उछलकर दूर जा गिरी स्टूडेंट… बाल-बाल बची बहन, अंदरूनी चोट के कारण एक की मौत, देखिए हादसे का लाइव VIDEO

CG में सड़क हादसे में स्कूली छात्रा की मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक नाबालिग अपनी बहन के साथ दुकान से घर लौट रही थी। तभी तेज रफ्तार कार ने किशोरी को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसके बहन को गंभीर चोटें आईं हैं। यह हादसा सीपत क्षेत्र के गुड़ी में हुआ है। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर इसकी जांच कर रही है। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम गुड़ी निवासी राजमिस्त्री का काम करने वाले प्रमोद रात्रे की 14 साल की बेटी सिमरन उर्फ विमला रात्रे आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। सुबह वह अपने चाचा की 12 साल की बेटी विद्या के साथ उचित मूल्य की दुकान गई थी, जहां से दोनों खाली बोरी लेकर घर लौट रही थीं। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। दोनों मेन रोड के किनारे चल रही थीं। उसी समय बलौदा की ओर से बिलासपुर आ रही तेज रफ्तार कार ने सिमरन को टक्कर मार दी। इस हादसे में सिमरन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस घटना में बाल-बाल बची विद्या सदमे में हैं।

एक्सीडेंट की ये घटना दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद सिमरन सड़क से दूर जा गिरी। उसे अंदरूनी चोटें आईं थीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे के बाद गांव और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। नाराज लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव रखकर चक्काजाम करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाइश देने की कोशिश की। लेकिन, भीड़ आरोपी चालक को गिरफ्तार करने और छात्रा के परिजन को मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। चक्काजाम के चलते करीब दो घंटे तक बिलासपुर-बलौदा मार्ग में आवागमन बाधित रहा। बाद में तहसीलदार ने आर्थिक सहायता राशि दी, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए और चक्काजाम खत्म किया। वहीं, पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी जानकारी जुटाकर तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...