CG में प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकी मिली लाश: 3 साल से दोनों के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग… देर रात दोनों ने कर लिया आत्महत्या… सुसाइड का कारण अज्ञात

CG में प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकी मिली लाश

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में प्रेमी जोड़ों का फंदे पर लटका हुआ शव मिला है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि प्रेमी जोड़े के सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

बताया जा रहा है कि, मृतक नारद यादव 20 साल का था और प्रेमिका पिंकी यादव 21 साल की थी। मृतक प्रेमी बिजलदेही गांव का रहने वाला था, वहीं मृतिका पिंकी यादव सलगापाट गांव की रहने वाली थी। बता दें, राहगीरों ने दोनों की लाश पेड़ पर लटकी देखी, जिसके बाद इस बात की सूचना ग्रामीणों को दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों प्रेमी युगल के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि, दोनों के बीच पिछले तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था। मृतक नारद की बहन की शादी मृतिका पिंकी के परिवार में हुई थी। इसी वजह से युवक का आना-जाना उसके घर पर होता था। शुक्रवार को भी वह बहन के यहां पहुँचा था, बहन के यहां से युवक वापिस जाने लगा। इसी बीच यह खबर सामने आई कि, आधीरात को प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अहम बात यह है कि, आत्महत्या का कारण परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम होने के बाद शव को परिजनों को दे दिया जाएगा। दोनों ने आत्महत्या क्यों की इस बात का खुलासा तो अब तक नहीं हो पाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...