CG में पति ने उठाया खौफनाक कदम: पत्नी बार-बार जाती थी मायके… तो परेशान होकर पति ने किया सुसाइड… बेटे को दुकान सामान लाने भेजा और लगा ली फांसी

CG में पति ने उठाया खौफनाक कदम

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बताया जा रहा है की यहां के कशी नगर में रोज-रोज पत्नी से होते विवाद और उसके बार-बार मायके जाने से परेशान पति ने कदम उठाया है। वारदात के वक्त पत्नी मायके जाने के लिए निकल गई थी, वहीं बेटा सामान लेने के लिए दुकान गया हुआ था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में निवास करने वाले 33 वर्षीय शंकर पाल ओपन थिएटर घंटाघर स्थित चौपाटी पर चाय-नाश्ते का ठेला लगाता था। पत्नी शोभना पाल के साथ उसकी नहीं बनती थी और हर दिन दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। शंकर अपनी पत्नी के बार-बार मायके जाने से भी परेशान था।

शनिवार को भी दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और पत्नी मायके जाने के लिए निकल गई। इसके बाद शंकर ने अपने बेटे को दुकान में कुछ सामान लाने के बहाने भेज दिया और इधर पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी।

इधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में व्यक्ति के आदतन शराबी होने और पत्नी से लड़ाई-झगड़े की बात सामने आ रही है। साथ ही पता चला है कि वो पत्नी के बार-बार मायके जाने से परेशान था। पुलिस ने इस मामले में 174 सीआरपीसी के तहत मर्ग कायम किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...