ओम योग क्लास दुर्ग की महिलाओं का जूनून देखने लायक: योग के प्रचार करने रहती है तैयार… जगह-जगह देती है योग का सुंदर प्रदर्शन

भिलाई। 21 जून को पुरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाना है। इसी कड़ी में दुर्ग कर्मचारी नगर, की “महिला योगी” का जूनून देखने लायक है। दुर्ग की इन महिला योगी द्वारा हमेशा योग के प्रचार और योग करने के लिए जगह-जगह जाकर सुंदर योग प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहती है। ओम योग क्लास दुर्ग, यहाँ की महिलाओं का योग के प्रति लगन देखने लायक है। प्रतिदिन सुबह घर परिवार की काम काज के बीच वे सभी महिलाऐं, अपने शरीर को निरोग बनाने के लिए योग अभ्यास और प्राणायाम करतीं हैं, जिससे वे पूरे दिन खुश ,ऊर्जावान, निरोग और शांतिमय जीवन यापन कर रहे है।

ओम योग क्लास दुर्ग की योग प्रशिक्षिका डिलीमा मजुमदार इन महिलाओं को, दुर्ग की “महिला योगी” नाम देना चाहतीं है। इन्हें योग करने के बुलाया जाता है, बिलकुल सही समय पर पहुँच कर सुंदर योग का प्रदर्शन करतीं हैं। 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ओम योग क्लास दुर्ग ने अनुरोध किया है कि सभी व्यक्ति अपने शरीर को निरोग रखने के लिए प्रतिदिन नियमित योग अभ्यास जरूर करें, साथ ही प्राणायाम करके अपनी जीवनी शक्ति को बढाएं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

CG प्रशासनिक फेरबदल: 6 अधिकारियों के ट्रांसफर, जानिए किसे...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 6 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।...