छत्तीसगढ़ में 17 साल पुराने इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले की जांच शुरू… मैनेजर के नार्को टेस्ट रिपोर्ट व CD पुलिस को सौंपी गयी… CM बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले बहुचर्चित इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला नागरिक सहकारी बैंक घोटाले का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है। रायपुर न्यायालय ने बैंक घोटाले की दोबारा जांच के आदेश दे दिए हैं। न्यायालय के आदेश के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया कि जनता की गाढ़ी कमाई के घोटाले की जांच की अनुमति न्यायालय से मिल चुकी है।

कोर्ट के आदेश के बाद इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाले में आरोपी बैंक मैनेजर उमेश सिन्हा के नार्को टेस्ट की FSL रिपोर्ट और सीडी पुलिस को सौंपी गयी है। रायपुर कोतवाली पुलिस अब इस मामले में जांच करेगी। न्यायालय के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस को मिली सीडी और रिपोर्ट मिली है। अब 20 करोड़ के इस घोटाले की जांच कोतवाली की पुलिस नये सिरे से करेगी।

जानकारी के मुताबिक जल्द ही इस मामले में आरोपियों को पूछताछ और बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस तलब कर सकती है। पुलिस सीडी और FSL रिपोर्ट का अवलोकन कर दुबारा जाँच शुरू करेगी। जाँच में कई और बिंदु सामने आ सकते हैं। जांच के बाद माले में गिरफ्तारियां भी हो सकती है। साल 2006-07 में 20 करोड़ रुपयों से ज्यादा की रक़म का घोटाला हुआ था। कोर्ट के निर्देश के बाद उप महाधिवक्ता संदीप दुबे ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट और सीडी सौंपी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...