“दिल से बुरा लगता है” डायलाग से देशभर में फेमस हुए देवराज पटेल की मौत: सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के कॉमेडी यूट्यूबर ने गवाई जान… CM भूपेश बघेल और BB Ki Vines के Bhuvan Bam के साथ बना चुके है VIDEO, 5 घंटे पहले ही… देखिए

-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवराज पटेल की मौत पर दुःख व्यक्त किया है।

रायपुर। इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ से आ रही है। “दिल से बुरा लगता है” डायलाग से देशभर में फेमस हुए देवराज पटेल की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉमेडी यूट्यूबर देवराज पटेल का आज राजधानी रायपुर के लाभांडी के पास सड़क हादसे हो गया जिसमें उनकी मौत हो गई। उन्होंने CM भूपेश बघेल से मुलाकात कर एक वीडियो भी बनाया था। इसके साथ BB की वाइन्स के भुवन बाम के साथ उन्होंने काम भी किया था। यह घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवराज पटेल की मौत पर दुःख व्यक्त किया है।

मिली जानकारों के अनुसार, अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर से यूट्यूबर देवराज पटेल की मौत हुई है। कुछ महीनों पहले ही देवराज पटेल ने सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान एक वीडियो भी बनाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में देवराज कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में दो ही लोग फेमस हैं, एक मैं और एक मोर काका।

देखिये वीडियो :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...