CG में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: शादी के बाद भी प्रेमी से मिलती थी युवती, मौत वाले दिन शौच का बहाना कर बॉयफ्रेंड से गई थी मिलने, किसी बात पर विवाद के बाद कर दी हत्या, पति बोला – शादी के बाद से…

CG में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी

सीतापुर। छत्तीसगढ़ के सीतापुर में 10 दिन पहले एक युवती का क़त्ल हो गया था। इस मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। युवती का करने वाला और कोई नहीं उसका प्रेमी ही था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 19 जून को ग्राम नावापारा की रहने वाली 20 साल की बिगनी नागवंशी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई थी। आपको बता दे की मृतिका पहले से ही शादी-शुदा थी।

जिस दिन युवती की हत्या हुई थी, उस दिन शाम 8 बजे युवती शौच के बहाने घर से निकली थी। काफी देर बाद जब युवती घर नही पहुंची, तब परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। चिंतित परिजन रात को युवती की तलाश में निकल गए।इस दौरान परिजनों ने गांव का चप्पा-चप्पा छान मारा, लेकिन युवती नहीं मिली। इसके दो दिन बाद युवती की लाश घर से कुछ दूर पर स्थित नहर में मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद मृतका का पीएम करा शव परिजनों को सौंप दिया था।

जानकारी के मुताबिक, मृतका युवती के पति से भी पुलिस ने मामले की पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान पति ने पुलिस को बताता था कि शादी के बाद से उनके बीच पति-पत्नी जैसा कोई संबंध नहीं था। यह सुनकर पुलिस इसे प्रेमप्रसंग का मामला मानते हुए नए सिरे से जांच शुरू करने लगी। जिससे ये बात निकलकर सामने आई कि, मृतिका का ग्राम मंगारी निवासी बाबूलाल बड़ा उर्फ प्रकाश से प्रेमप्रसंग था। जिससे वो शादी के बाद भी मिलती रहती थी।

घटना के दिन प्रेमी युवती के बुलाने पर उससे मिलने उसके गांव गया था। जहां लड़के के साथ उसका विवाद हुआ था। जिसके बाद नाराज प्रेमी ने युवती की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस को इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में 10 दिन लग गए। हालांकि अब आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके विरुद्ध धारा 302 के तहत अपराध दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई के वक्त थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह प्रआ नंदकुमार प्रजापति आ पंकज देवांगन अभिषेक राठौर सक्रिय थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...