Couple Dance Viral Video: जब बाहों में बाहें डाल कपल ने बारिश के बीच सड़क पर किया रोमांटिक डांस… देखते बन रही दोनों की केमिस्ट्री… लोगों ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, देखिए वीडियो

वायरल वीडियो। बहुत से लोगों को मानसून की पहली बारिश में भीगना पसंद होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक कपल भी मानसून का स्वागत करते नजर आ रहा है। लेकिन इनका अंदाज बहुत निराला है। दोनों बीच सड़क पर बाहों में बाहें डाले रोमांटिक गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। यूजर्स इस क्लिप को देखने में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

कपल का रेन डांस…
भयंकर गर्भी के बाद जब बरसात होती है, तो मन खुशी से झूम उठता है। खासकर मानसून सीजन में बारिश का मजा दोगुना हो जाता है। सब अपने-अपने तरीके से इस सीजन को एंजॉय करते हैं। किसी को चाय-पकौड़े खाने का दिल करता है, तो कोई बड़े चाव से भुट्टा खाते दिखाई देता है।

वहीं, कुछ लोग भीगने के शौकीन होते हैं। अब इस कपल को ही ले लेते हैं। यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बारिश के बीच कपल, सड़क पर रोमांटिक डांस करते दिखाए दे रहे हैं। ट्विटर पर इसे कई लोगों ने शेयर करते हुए दावा किया है कि ये क्लिप इंदौर का है। बैकग्राउंड में ‘तू है तो मुझे फिर और क्या चाहिए…’ गाना बज रहा है। 21 सेकंड के इस क्लिप में देखा जा सकता है कि लड़का-लड़की बाहों में बाहें डाले डांस कर रहे हैं। उनका ध्यान पास से गुजर रही गाड़ियों पर नहीं है।

मिल रहे तरह-तरह के रिएक्शन
इंटरनेट पर ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है। ऐसे में बहुत से लोग कपल के डांस मूव की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ का कहना है कि बीच सड़क इस तरह का डांस करना ठीक नहीं है। इस वीडियो को काफी दूर से शूट किया गया है। देखने में ऐसा लग रहा है कि किसी फिल्म का सीन चल रहा हो। लड़का-लड़की दोनों यंग लग रहे हैं। हालांकि इस वीडियो के बारे में स्पष्ट रूप से ये नहीं कहा जा सकता कि ये कहां का है और लड़का या लड़की दोस्त हैं या कपल। फिर भी दोनों की केमेस्ट्री देख लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...