CG के पहले जेम्स और ज्वेलरी पार्क पर HC का बड़ा फैसला: स्थापना पर रोक लगाने को लेकर दायर याचिका ख़ारिज, देश के इस चौथे सबसे बड़े पार्क में लगेगी दो हजार दुकाने

रायपुर। रायपुर के कृषि उपज मण्डी, पंडरीतराई में जेम्स और ज्वेलरी पार्क की स्थापना को लेकर दायर याचिका को आज सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय बिलासपुर ने निराधार मानते हुए खारिज कर दिया है। फलस्वरूप पंडरीतराई में जेम्स और ज्वेलरी पार्क की स्थापना का मामला सुलझ गया है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रायपुर के पंडरीतराई में लगभग 10 लाख वर्ग फीट में जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क की स्थापना की जानी है, यहां लगभग दो हजार दुकानें बनेंगी। यह देश का चौथा बड़ा जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क होगा।

ज्ञातव्य है कि वर्ष 2020 में पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल द्वारा एक याचिका उच्च न्यायालय बिलासपुर के समक्ष दायर की गई थी, जिसमें उनके द्वारा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क के लिए आबंटित की गई कृषि उपज की मंडी जो कि पंडरीतराई, रायपुर में स्थित है, को चुनौती दी गई थी, जिसमें पिछले विगत कई वर्षाे से उच्च न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश जारी किया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...