आज बोल बम कावड़ यात्रा समिति की बैठक: 50 हजार श्रद्धालुओं के साथ रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, महाआरती… भव्य होगा आयोजन

दुर्ग। बोलबम कांवर यात्रा समिति पाटन के तत्वावधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बोल बम कावड़ यात्रा महोत्सव का आयोजन दिनाँक 21 अगस्त 2023 दिन सोमवार को किया जा रहा है। इस आयोजन के अंतर्गत बोल बम कांवर यात्रा समिति के संयोजक जितेंद्र वर्मा द्वारा ग्राम टोलाघाट शिव मंदिर में 50 हजार श्रद्धालुओं के साथ रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, महाआरती कर भक्तों को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

जिसकी तैयारी के संबंध मे बोल बम कावड़ यात्रा समिति के संयोजक जितेंद्र वर्मा जी के अध्यक्षता में 2 जुलाई 2023 दिन रविवार को दोपहर 3.00 बजे ऋषभ साउथ सिटी, एस-12, पोटिया चौक, दुर्ग निवास में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में बोल बम कावड़ यात्रा समिति के सभी सदस्यों से उपस्थित होने की अपील की गई है। उक्त जानकारी बोल बम कावड़ यात्रा समिति के सदस्य दिलीप साहू ने दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

2006 बैच के IFS विवेक आचार्य को मिली नई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विवेक आचार्य की नई...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...