भिलाई की बेटी भारतीय टीम चयन ट्रॉयल कैंप में: एशियाई खेल-2023 के लिए सीनियर टीम बन रही, कोमल और आकांक्षा लेंगी भाग

भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई की निवासी और भिलाई में पली बढ़ी कोमल सिंह और आकांक्षा बनाफर आगामी एशियाई खेल 2023 के लिए सीनियर भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम के चयन ट्रायल में भाग ले रही हैं। यह सलेक्शन ट्रायल्स 29 जून से 1 जुलाई 2023 तक बैंगलोर में आयोजित किया गया है। इस ट्रायल में चयनित महिला खिलाड़ी, भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व हांगझू (चीन) में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2023 तक होने वाले एशियाई खेल में करेंगी।

दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने खेल- कैरियर की शुरुआत भिलाई इस्पात संयंत्र के वॉलीबॉल ग्राउंड से की। जहां उन्होंने बीएसपी के प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया। ये दोनों होनहार खिलाड़ी संयंत्र की महिला टीम की सदस्य भी रह चुकी हैं | साथ ही दोनों एचवीसी भिलाई की खिलाड़ी रहीं हैं। आकांक्षा बनाफर अपने स्कूल के दिनों में एचवीसी, भिलाई की नियमित खिलाड़ी रही, लेकिन पिछले साल उनका चयन एसएआई, तिरूवनंतपुरम (त्रिवेन्द्रम) केरला में हुआ और अब वह इस प्रतिष्ठित केंद्र में उन्नत कोचिंग प्राप्त कर रही हैं।

कोमल सिंह के दादाजी बीएसपीकर्मी रहें हैं। इस उपलब्धि पर उन्हें भिलाई-दुर्ग के सभी वॉलीबॉल प्रेमियों ने शुभकामनाएं प्रदान की है। ज्ञात हो कि एशियाई खेलों को एशियाड के नाम से भी जाना जाता है। यह प्रत्येक चार वर्ष बाद आयोजित होने वाली बहु-खेल प्रतियोगिता है जिसमें केवल एशिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ी भाग लेते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : बाइक और कार में...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। दुर्घटना में...