दुर्ग के मेन रोड में भयानक सड़क हादसा: भिलाई के रहने वाले पूर्व जवान की गई जान… 5 अन्य घायल, दो की हालत नाजुक; जानिए कैसे हुआ हादसा?

दुर्ग। दुर्ग के जी रोड में आज एक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में भिलाई के एक युवक की मौत हो गई है। यह हादसा भोर से पहले हुआ। साइंस कॉलेज के सामने रात्रि 3:15 बजे युवक की कार दुर्घटना का शिकार हो गई। वहीं कार में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिनका सेक्टर 9 हॉस्पिटल के आईसीयू में उपचार चल रहा है। दुर्घटना में मृत युवक सेक्टर 07 सडक 23 का निवासी बताया जा रहा है।

पूर्व जवान था मृतक
मृतक पूर्व में आर्मी में पदस्थ था वर्तमान में में फाइनेंस एडवाइजर के रूप में लोगों को सेवाएं दे रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं मृतक पुलिस मुख्यालय में पदस्थ आरक्षक विकास सिंह का छोटा भाई बताया जा रहा है। मृतक का 04 जुलाई को सुबह 11:00 बजे रामनगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

खड़ी बस से टकराई कार
मोहन नगर TI विपिन रंगारी ने बताया कि, रात्रि 3:15 बजे के करीब दुर्ग से रायपुर की ओर जा रहे जेस्ट कार जिसमें 6 युवक सवार थे मालवीय चौक के आगे साइंस कॉलेज के समीप एक खड़ी बस से टकराने के बाद कार समीप में पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना इस कदर थी कि परिचालक सीट पर बैठा हुआ युवक मुकेश कुमार सिंह की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही कार चालक सहित कार में सवार पांच अन्य युवक घायल हो गए बताया जा रहा है। जिस कार का हादसा हुआ उसका नंबर CG 07 AU 8234 हैं। दुर्घटना के समय कार की रफ्तार काफी तेज थी। मृतक के पिता अवधेश सिंह पारिवारिक कार्यों से राउरकेला गए हुए हैं। जिन्हें इस हादसे की जानकारी दे दी गई है। वह आज शाम तक पहुंच जाएंगे।

5 दोस्त घायल
बताया जा रहा है कि, ओम प्रकाश देशलहरे उर्फ़ लल्ला, सेक्टर-7 निवासी का जन्मदिन था। सभी दोस्त 12 बजे केक काटने के बाद ढाबा खाना खाने गए थे। वापसी में यह हादसा हुआ। हादसे के बाद ओम प्रकाश घायल है और चंदूलाल असपटल में भर्ती है। बोरसी निवासी दिनेश सिंह ठाकुर उर्फ़ टिंकू कार चला रहा था। टाटा ज़ेस्ट कार भी उसी की था। दिनेश सेक्टर-9 अस्पताल में ICU वेंटीलेटर सपोर्ट में है। सेक्टर-8 निवासी सोमेश सेक्टर-9 अस्पताल में ICU वेंटीलेटर सपोर्ट में है। सेक्टर-8 निवासी आसिफ अली BM शाह हॉस्पिटल में भर्ती है। गोल्डी स्पर्श में एडमिट है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भटगांव विधानसभा में सजा सावन उत्सव का मंच, माताओं-बहनों...

सूरजपुर। भटगांव विधानसभा अंतर्गत पार्वतीपुर स्थित हनुमान मंदिर (बारह मिल) परिसर के समीप में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर ‘सावन उत्सव’...

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन के बीच रायपुर की मोनिका यादव...

रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के लापता होने की सूचना सामने आई है।...

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...