भिलाई में लॉकअप से उड़न-छू हुआ आरोपी: थाने में मचा हड़कंप, रायपुर पुलिस की मदद से देर रात…

भिलाई। भिलाई के वैशाली नगर थाने से एक बड़ी खबर आ रही है। लूट और चोरी के आरोपी लॉकअप से फरार होने के मामले में रायपुर पुलिस की मदद से देर रात गिरफ्तार किया है। घटना वैशाली नगर थाने का है। मिली जानकारी के मुताबिक कैंप में मोबाइल चोरी के आरोप में दो युवको को पकड़ा था। युवको के पास 5-6 चोरी के मोबाइल फोन भी पुलिस ने जप्त किया था। आरोपी से पूछताछ कर रही थी। तभी शनिवार 1 जुलाई को दोनों चोर थाने के लॉकअप से फरार हो गए।

फरार की जानकारी लगने पर पुलिस के खासी परेशान हो गई। खबर लगने पर सीएसपी निखिल रखेचा ने तुरंत टीम बनाकर आरोपियों का पतासाजी में लगा दिया। आरोपियों को रायपुर की ओर फरार होने की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद रायपुर एसपी से संपर्क कर मदद लिया गया। देर रात दोनों को पकड़ा गया। पकडे गए आरोपी में जहर नामक आरोपी समेत अन्य को पकड़ा है। इनका लूट और चोरी का बड़ा गैंग है। फिलहाल पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...