दुर्ग में श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन और नवनीकरण हेतु शिविर का आयोजन: ग्राम पंचायत और नगर निकायों में श्रम निरीक्षकों-कर्मचारीयों की लगाई गई ड्युटी… इस दिन यहाँ लगेगा कैम्प; जानिए

दुर्ग। दुर्ग जिले में श्रमिकों का श्रम कार्ड बनाने के लिए कैम्प लगाया जा रहा है। श्रम विभाग द्वारा श्रमिक पंजीयन व नवीनीकरण कार्ड बनाने हेतु शिविर लगाई जा रही है। जिसके लिए ग्राम पंचायत एवं नगर निकायों में श्रम निरीक्षकों एवं कर्मचारीयों की ड्युटी लगाई गई है। सहायक श्रमायुक्त से प्राप्त जानकारी आनुसार विकासखंड दुर्ग (ग्रामीण) क्षेत्र अंतर्गत 07 जुलाई को ग्राम अछोटी में, 8 जुलाई को पीसेगांव में, 10 जुलाई को ग्राम उतई में, 11 जुलाई को खपरी में, 14 जुलाई को ग्राम चिंगरी में, 15 जुलाई को ग्राम खोपली में, 18 जुलाई को ग्राम गनियारी में, 21 जुलाई को पाउवारा में, व 22 जुलाई को घुघसीडीह में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इसी प्रकार दुर्ग शहरी क्षेत्र में 05 जुलाई को ग्राम उरला में, 07 जुलाई को ग्राम तितुरडीह में, 8 जुलाई को नयापारा वार्ड 1 में, 10 जुलाई को ग्राम पुलगॉव में, 11 जुलाई को पोटियाकला उत्तर में, 14 जुलाई को ग्राम बघेरा वार्ड 57 में, 15 जुलाई को ग्राम बोरसी दक्षिण में, 18 जुलाई को ग्राम बोरसी पूर्व में, 21 जुलाई को राजीव नगर में, व 22 जुलाई को शिवपारा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

विकासखंड पाटन अंतर्गत- 07 जुलाई को ग्राम केसरा में, 8 जुलाई को औंधी में, 10 जुलाई को ग्राम औरी में, 11 जुलाई को सेलूद में, 14 जुलाई को ग्राम महुदा में, 15 जुलाई को ग्राम पतोरा में, 18 जुलाई को ग्राम किकिरमेटा में, 21 जुलाई को झीट में, व 22 जुलाई को धमना में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

नगर निगम कुम्हारी अंतर्गत- 24 जुलाई को बजरंग चौक वार्ड 1 व 25 जुलाई को भारत नगर वार्ड 20 कुगदा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

विकासखंड धमधा अंतर्गत- 07 जुलाई को ग्राम अछोली में, 8 जुलाई को नारधाा में, 10 जुलाई को ग्राम नंदनीखुंदनी में, 11 जुलाई को मलपुरी में, 14 जुलाई को ग्राम बिरेझर में, 15 जुलाई को ग्राम कंडरका में, 18 जुलाई को ग्राम अछोटी में, 21 जुलाई को झीट में, 22 जुलाई को ओटेबंद व 24 जुलाई को गोढ़ी में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

नगर निगम भिलाई व रिसाली अंतर्गत- 07 जुलाई को ग्राम छावनी वार्ड 41 में, 8 जुलाई को जुनवानी वार्ड 1 में, 10 जुलाई को ग्राम शारदा पारा वार्ड 35 में, 11 जुलाई को जोरातराई वार्ड 37 रिसाली में, 14 जुलाई को ग्राम डुंडेरा वार्ड 35 रिसाली में, 15 जुलाई को ग्राम पुरेना वार्ड 40 रिसाली में, 18 जुलाई को ग्राम मडौदा स्टेशन वार्ड 20 रिसाली में, 21 जुलाई को सुपेला बाजार वार्ड 10 में, व 22 जुलाई को रिसाली बस्ती वार्ड 31 में व 24 जुलाई को रूआबांधा बस्ती यादव चौक वार्ड 3 रिसाली में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

नगर निगम चरौदा अंतर्गत- 10 जुलाई को ग्राम चरौदा भाठापारा वार्ड में, 11 जुलाई को जरवाय में, 14 जुलाई ग्राम डबरा पारा वार्ड में, 15 जुलाई को ग्राम देवबलोदा में, 18 जुलाई को ग्राम गनियारी वार्ड में, 21 जुलाई को ग्राम सिरसाकला वार्ड में, व 22 जुलाई को चरौदा बस्ती वार्ड में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

नगर निगम जामुल अंतर्गत- 5 जुलाई को आंगनबाड़ी भवन तालाब के पास वार्ड नंबर 5 जामुल में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

नगर पालिका परिषद अहिवारा अंतर्गत- 6 जुलाई को दुुर्गा मंच हाऊसस कैंप वार्ड नंबर 5 अहिवारा व 7 जुलाई को संतोषी मंदिर के पास वार्ड नंबर 2 अहिवारा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

CG प्रशासनिक फेरबदल: 6 अधिकारियों के ट्रांसफर, जानिए किसे...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 6 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।...