CG मे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़: 3 मंजिला मकान में चल रहा था देह व्यापार, आधा दर्जन लोग लिए गए हिरासत में

कोरबा। इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से निकल कर आ रही है। शहर के वीआईपी इलाके निहारिका के एमपी नगर कॉलोनी में पुलिस ने छापा मारा। देह व्यापार के मामले में आधा दर्जन लोग हिरासत में लिये गए हैं। बताया जा रहा हैं कि शहर के पाॅश कालोनी में स्थित तीन मंजिला मंकान में पिछले लंबे समये से सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची, तो मकान के कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ था। पुलिस जब कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसी तो मौके से संदिग्ध हालत में आधा दर्जन से अधिक लड़कियां और लड़के मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र का मामला हैं। बताया जा रहा हैं कि यहां के महाराणा प्रताप नगर कालोनी में पिछले लंबे समय से एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां संचालित थी। दूसरे जिलों से लड़कियों को बुलाकर यहां ग्राहकों को परोसा जाता था। रिहायशी कालोनी के बीचों-बीच देहव्यापार के इस कारोबार की शिकायत स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी। इसके बाद आज दोपहर कोरबा सीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापामार कार्रवाई की। बताया जा रहा हैं कि पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची,तब मकान में बाहर से ताला बंद था। पुलिस के पास पुख्ता जानकारी होने पर पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर अंदर पहुंची।

पुलिस टीम के अंदर कमरे में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। कमरे के अंदर करीब आधा दर्जन से अधिक लड़कियां और लड़के मौजूद थे। पुलिस ने संदग्धि हालत और आपत्तिजनक सामान के साथ मिले लड़के-लड़कियों को हिरासत में ले लिया हैं। सूत्रों की माने तो पुलिस की गिरफ्त में आयी लड़किया दुर्ग-भिलाई की बतायी जा रही हैं, जिन्हे ग्राहकों के बुकिंग पर कोरबा बुलाया जाता था। देह व्यापार के इस कारोबार को किसी मोना नामक महिला द्वारा संचालित किये जाने की जानकारी सामने आ रही हैं। पकड़ी गयी लड़कियों में कालेज में पढ़ने वाली छात्राओं के होने की संभावना हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में सभी लड़के-लड़कियों से पूछताछ कर वैधानिक कार्रवाई करने की बात कह रही हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...