विधायक विद्या रतन भसीन के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन: साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया सभा को संबोधित, पुत्री दिव्या भी रही उपस्थित

भिलाई। कुछ दिन पहले दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा से लगातार 2 बार से विधायक रहे विद्यारतन भसीन का निधन हुआ। जिसके लिए आज 8 जुलाई को वार्ड नंबर 32 बैकुंठ धाम में बैकुंठ धाम समिति संस्थापक राजेंद्र सिंह अरोड़ा के नेतृत्व में विद्या रतन भसीन को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम रखा गया। आज के कार्यक्रम में उपस्थित स्वर्गीय विद्या रतन भसीन की पुत्री दिव्या भसीन विशेष रूप से उपस्थित थी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साहू समाज के युवा शाखा के प्रदेश उपाध्यक्ष भोला साहू ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया एवं कहां की भसीन जी जब भी जरूरत पड़ी हमेशा सबके साथ खड़े रहे एवं जिस चीज की जरूरत पड़ी भवन हो या सड़क कभी उन्होंने निराश नहीं किया। कार्यक्रम में उपस्थित पार्षद प्रियंका साहू , पूर्व पार्षद रिंकू प्रसाद, आरती सोनवानी, भाजपा नेता त्रिलोचन सिंह, त्रिलोकी नाथ पांडे, राजेश प्रसाद,बंटी सिंह,रजत ओझा, सुरेंदर सुरेंद्र, जस्सू सिंह, मन्मथ कुमार,एवं समस्त मोहल्ले वासी ने श्रद्धांजलि दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...