NHM और NUHM के हड़ताल में शामिल अधिकारी-कर्मचारी को काम पर लौटने के निर्देश… मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जारी किया पत्र… कार्य में उपस्थित न होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी

रायपुर। जिले के नेशनल हेल्थ मिशन और नेशनल अर्बन हेल्थ मिशन संघ के हड़ताल में शामिल विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा पत्र जारी कर तत्काल कार्य में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। उन अधिकारी-कर्मचारी के कार्य में उपस्थित नही होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है।

जारी पत्र के अनुसार एन.एच.एम एवं एन.यू.एच.एम. संघ छत्तीसगढ़ के आव्हान पर जिले के एन.एच.एम एवं एन.यू.एच.एम. के अधिकारी-कर्मचारी के हडताल में शामिल होने की सूचना प्राप्त हुई थी। साथ ही एन.यू.एच.एम. के स्थानीय कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी की 03 जुलाई से हड़ताल में शामिल है। छत्तीसगढ़ शासन के 11 जुलाई 2023 को जारी आदेश के अनुसार इनके कार्य सीधे सामान्य जन के स्वास्थ्य सुविधाओं से जुडे़ है, यदि इनके हड़ताल पर जाने से कोई असुविधा होती है, तो संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। जिसके जिम्मेदार वे स्वयं होंगे। हड़ताल में शामिल अधिकारी-कर्मचारी को तत्काल उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: बाइक-स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन...

कवर्धा। कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर...

राज्य खेल पुरस्कार 2026 : चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम...

रायपुर। राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण 2026 के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी कर दी है। विभाग...

पत्नी घर छोड़कर भागी तो कर दी पड़ोसी की...

गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा गांव में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से नाराज...

नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ FIR, सीएमओ को धमकी...

अभनपुर। नगर पालिका अभनपुर के सीएमओ की शिकायत पर कांग्रेस नपा अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा...