दुर्ग नगर निगम की विशेष सामान्य सभा बैठक में तीखी नोकझोंक के बीच दो एजेंडे सर्वसम्मति से पारित… भाजपा पार्षदों ने इस मामले को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम में बुधवार को विशेष सामान्य सभा की बैठक संपन्न हुई। करीब 3:00 बजे के एक निजी विद्यालय के परिसर में इस बैठक की शरुवात की गई जहां पर विगत 6 महीने से ज्यादा ज्यादा जाति प्रमाण पत्रों के पेंडिंग मामले को निपटाने के लिए बैठाई गई थी। जहां मुख्यमंत्री द्वारा जाति प्रमाण पत्रों के सरलीकरण की बात को कहने के बाद आवेदनों की बाढ़ आ गई, ऐसा दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल का कहना है। जहां दोनों एजेंडे सर्वसम्मति से पास हो गए। इस दौरान विपक्ष द्वारा जाति प्रमाण पत्रों को ले रही लेकर हो रही देरी को लेकर तीखी नोकझोंक पक्ष से होती रही जिसका सभापति ने भारी हंगामे के बाद इस दोनों एजेंडे को सर्वसम्मति से पारित करा दिया। वहीदुल नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने भी इस एजेंडे को लेकर तीखी बहस भरी सभा के दौरान किया।

भाजपा पार्षदों ने किया जोरदार प्रदर्शन

दुर्ग नगर निगम सामान्य सभा की बैठक को लेकर भाजपा पार्षदों ने आज ने जाति प्रमाण पत्र जारी करने में हो रही परेशानी सहित शहर की जनसमस्यायो पर चर्चा कराने व पानी बिजली सड़क तथा घपले घोटाले व सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार पर भी चर्चा कराने की मांग करते हुए नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन किया इस दौरान वार्ड 12 शंकर गजानन नगर से पार्षद अजीत वैद्य के नेतृत्व में पहुंचे अनुसूचित जाति महिलाएं व युवाओं ने अपनी जाती प्रमाण नही देने पर महापौर धीरज बाकलीवाल की गाड़ी रोककर विरोध दर्ज कराया।

नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने कहा की स्कूली छात्रों व युवाओं को जाति प्रमाण पत्र में सरलीकरण जैसे राज्य सरकार की भूपेश सरकार द्वारा किए गए घोषणा व सामान्य सभा में स्वीकृति के बावजूद अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की जाति प्रमाण पत्र के लिए भटकना पड़ रहा है। पूर्व में सामान्य सभा में पास किए गए 3 सौ से अधिक आवेदको को अब तक जाति प्रमाण पत्र जारी नही किए गए है और आज फिर इसी एजेंडा को लेकर लगभग 4 सौ 32 आवेदन को लेकर फिर बैठक आहूत की गई जिसमे पूर्व के स्वीकृत आवेदनों पर पहले जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मुद्दे को लेकर पार्षद अजीत वैद्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति वर्ग के आवेदक हाथों में तख्ती लेकर पहुंचे थे तथा भाजपा पार्षद दल के साथ मालवीय नगर चौक से पैदल मार्च करते हुए खालसा पब्लिक स्कूल बैठक स्थल पहुंचकर विधायक अरुण वोरा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर विरोध दर्ज किया इस दौरान पार्षद अजीत वैद्य उनके वार्ड से महिलाओ व युवाओं ने महापौर धीरज बाकलीवाल के गाड़ी रोककर उनके जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...