छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश को लेकर अलर्ट जारी: मानसून में ब्रेक के बाद अब इन जिलों में बरसेंगे बादल… पुरे प्रदेश में इस दिन से अच्छी बारिश के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से बारिश पर ब्रेक लगी हुई है। कुछ जिलों में उमस वाली गर्मी से अब राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने राजनांदगांव, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के बाकी इलाकों में 16 जुलाई से अच्छी बारिश के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, पश्चिमी हवाएं लगातार पर्याप्त गहराई से आ रही हैं और बादल बन रहे हैं, जिससे प्रदेश में बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार गौरेला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बस्तर में आने वाले 24 घंटों के दौरान बारिश हो सकती है। आज कोरिया, गौरला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर में बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश में एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने के आसार नहीं है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...