CG में भीषण सड़क हादसा: मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेंस और बोरिंग करने वाले ट्रक में जबरदस्त टक्कर…. हादसे में मरीज सहित तीन की हो गई मौत

मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेंस और बोरिंग करने वाले ट्रक में जबरदस्त टक्कर

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडगांव जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है की मरीज को लेकर अस्पताल जा रही एंबुलेंस बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। हादसे में मरीज सहित तीन लोगों की मौत हो गयी है। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक मिनी एंबुलेंस को बोरिंग करने वाली ट्रक ने टक्कर मार दी।

घटना हाड़ीगांव की बतायी जा रही है। घटना के वक्त एंबुलेंस पर चार लोग सवार थे, जिसमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकती है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

पुलिस के मुताबिक जगदलपुर से माकड़ी की तरफ एंबुलेंस जा रही थी, इसी दौरान बोरिंग करने वाले ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गयी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अंडे की सब्जी नहीं बनाने पर पति ने पत्नी...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पडकीभाट में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। अंडे की सब्जी नहीं बनाने की बात पर...

UP में रायपुर पुलिस पर हमला, 53 लोगों पर...

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में गांजा तस्करी के आरोपी को पकड़ने पहुंची रायपुर पुलिस की टीम पर हुए हमले के मामले में...

धर्मांतरण को लेकर बवाल, मारपीट के बाद सड़क जाम,...

नारायणपुर। जिले के भरण्डा गांव में धर्मांतरण के आरोपों को लेकर तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, "प्रेस" लिखे एक चारपहिया वाहन...

शर्मनाक वारदात: 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप; घुमाने...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ तोरवा थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय...