लखोली बैगापारा में लगाया हेल्थ कैंप… लोगों ने कराई आंखों की जांच; MIC मेंबर दुलारी साहू ने भी करवाया जांच

राजनांदगांव। लोगों की बेहतर स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए वार्ड-33 लखोली बैगापारा की पार्षद व एमआईसी मेंबर दुलारी साहू की पहल से हेल्थ कैंप लगाया गया। यह कैंप उदयाचल संस्थान की पहल से लगाया गया। इस कैंप में लोगों ने आंखों की जांच करवाई। ताकि उनकी आंखों की रौशनी बेहतर रहें और दुनिया देख सकें। उदयाचल संस्थान के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने आंखों की जांच के साथ-साथ दवाई भी दी। कई ऐसे लोग मिले, जिनकी आंखों का ऑपरेशन होना है और बेहतर उपचार की जरूरत है। उनके लिए प्रिक्रिप्शन लिखा गया है। पार्षद दुलारी साहू ने कैंप में शामिल हुए डॉक्टर, स्टाफ का विशेष आभार माना और आगे भी इस तरह के कैंप लगाने के लिए अनुरोध की है। कैंप में शामिल हुए लोगों ने पार्षद दुलारी साहू के इस पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...