हाइटेंसन लाइन में खराबी के चलते भिलाई के इस क्षेत्र में बिजली रहेगी गुल: मरम्मत का कार्य जारी… 21 की रात से इस दिन तक बंद रहेगी लाइट

भिलाई। हाइटेंसन लाइन में खराबी के चलते भिलाई के कैम्प क्षेत्र में लाइट बंद रहने वाला है। एचटी केबल की खराबी के कारण इस्पात नगरी के कैम्प एरिया क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद है। पावर हाउस रेलवे स्टेशन के नजदीक हाइटेंसन लाइन के निकट मरम्मत का कार्य जारी है। रेललाइन के नीचे से जाने वाली लाइन होने के कारण अनुरंक्षण कार्य में समय लग रहा है। भारी बारिश के कारण अनुरंक्षण कार्य में पर्याप्त गति न होने के कारण 21 जुलाई 2023 की रात को विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की संभावना है।

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के अन्तर्गत टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा यह जानकारी प्रदान की गई है और आमजनता से सहयोग की अपेक्षा की है। टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अनुसार कार्य प्रगति पर है और कल 22 जुलाई 2023 को संध्या तक विद्युत आपूर्ति सामान्य होने की संभावना है। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...