भिलाई स्टील प्लांट में मिला मास्टर ऑपरेटर का शव: आखिर कैसे हुई मौत, पुलिस कर रही जांच…

भिलाई। सुबह की बड़ी खबर भिलाई स्टील प्लांट से आई। खबर है कि प्लांट में बीएसपी कर्मी की लाश मिली है। प्लांट के अंदर काम करने वाले मास्टर ऑपरेटर का शव बताया जा रहा है। जैसे ही शव को देखा, प्लांट के जिम्मेदार अधिकारियों ने शव को मेन मेडिकल पोस्ट भेजा। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया तो शव को सेक्टर 9 हॉस्पिटल के मरचुरी में रखवाया गया है। भट्टी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक राजेश कुमार उइके (55 साल) प्लांट के फाउंड्री एंड पैटर्न में काम करता था। शुक्रवार 21 जुलाई को उसकी नाइट शिफ्ट थी। सुबह की शिफ्ट में जब वहां के कर्मचारी काम पर पहुंचे तो उन्होंने नल के पास उइके का शव पड़ा देखा। शव देखते ही वहां हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना बीएसपी के अधिकारियों और पुलिस को दी। बीएसपी के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उइके को मेन मेडिकल पोस्ट भेजा गया। वहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। भट्टी पुलिस के मुताबिक मौत दुर्घटना से नहीं हुई है। शव में कहीं भी चोट के निशान नहीं है। बीएसपी के डॉक्टरों का कहना है कि शायद मौत हार्ट अटैक या अन्य मैडिकल कारणों से हुई है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

राजेश कुमार उइके की मौत की खबर बीएसपी प्रबंधन ने उनके परिजनों को दे दी है। मृतक की पत्नी और दो बेटे हैं। परिजन सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि राजेश बीएसपी में 1993 से नौकरी कर रहे हैं। वो वहां के कर्मठ कर्मचारी थे। उन्हें जवाहर लाल नेहरू समूह पुरुस्कार और नेहरू अवार्ड भी मिला है। वो घर से स्वस्थ हालत में गए थे। इस तरह अचानक उनकी मौत कैसे हो गई। परिजनों में मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

India-Pakistan war: भारतीय सेना ने मार गिराए पाकिस्तान की...

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। युद्ध जैसे हालात के बीच भारत ने जम्मू एयरस्ट्रिप पर हुए रॉकेट हमले को विफल...

ऑपरेशन सिंदूर” के विरोध में आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली...

रायपुर। "ऑपरेशन सिंदूर" को लेकर देशभर में जहां एक ओर भारतीय सेना की बहादुरी की सराहना की जा रही है, वहीं दूसरी ओर सोशल...

सुशासन तिहार: महुआ पेड़ की छांव में लगी सीएम...

रायपुर। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अचानक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर पहुंचे। बिना किसी पूर्व सूचना...

दुर्ग में बड़ा हादसा : नशे में धुत स्कार्पियो...

भिलाई। दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। शराब के नशे में धुत एक तेज़ रफ्तार स्कार्पियो चालक ने बाइक सवार तीन नाबालिग लड़कों...

ट्रेंडिंग