CG – ढाई साल के मासूम की मौत: सोते समय बच्चे के मुंह में घुसी छिपकली, जहर फैलने से चले गई जान, जांच में जुटी पुलिस

सोते समय बच्चे के मुंह में घुसी छिपकली, जहर फैलने से चले गई मासूम की जान

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक ढाई साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई है। घर में बिस्तर में सोया बच्चा मृत अवस्था में मिला है, उसके मुंह में छिपकली भी मरी अवस्था में मिली है। छिपकली का केवल पूंछ वाला हिस्सा मुंह के बाहर नजर आ रहा था। माना जा रहा है कि बच्चे के मुंह में छिपकली घुस गई। बच्चे ने भी घबराहट में उसे चबा लिया और दोनों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि नागिनभांठा बस्ती में राजकुमार सांडे अपनी पत्नी और तीन बच्चो के साथ रहते है। दो भाई और एक बहन में घर का सबसे छोटा बच्चा जगदीश पांडे घर के सो रहा था जबकि उसकी मां पास में ही मौजूद दुकान में कुछ सामान लेने गई हुई थी। इसी दौरान छिपकली मासूम के मुंह में घुस गई जिसके कुछ समय बाद बाद मासूम जगदीश की मौत हो गई।

मासूम की मौत के बाद छिपकली भी मुंह में ही फंसकर मर गई, जिससे आशंका जताई जा रही है की छिपकली के जहर की वजह से बच्चे की मौत हुई होगी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर लाश को पीएम के लिए भेज दिया। अब पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि मौत की असली वजह पता चल सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...