दुर्ग के शिवनाथ नदी में मिली एक अज्ञात महिला की लाश और एक का पर्स: इस एनीकट में मछुआरों ने सबसे पहले देखा बॉडी… पर्स वाली महिला की अब तक नही मिली बॉडी; जाँच में जुटी पुलिस

  • शिवनाथ नदी में मिली महिला की लाश
  • स्थानीय मछुआरों ने शव को देखा
  • पुलिस कर रही है मामले की जाँच
  • एक महिला का मिला पर्स डॉक्युमेंट्स हुआ खुलासा

दुर्ग। दुर्ग के शिवनाथ नदी से एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। शिवनाथ नदी स्थित महमरा एनीकट के पास एक अज्ञात महिला की लाश मिली है। महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। ये मामला हादसा, हत्या या सुसाइड का है अभी कुछ सुराग नहीं लग पाया है। ये मामला दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। बारिश शुरू होते ही शिवनाथ नदी में हादसों का दौर शुरू हो जाता है। दूसरी महिला का पता नहीं चला है। दूसरी महिला का पर्स शिवनाथ नदी के घाट में मिला है। उसमें मिले डाकुमेंट्स के आधार पर उसकी पहचान हुई है। मिले डाकुमेट्स से महिला की पहचान भिलाई तीन पुरैना निवासी गोमती पटेल के रूप में हुई है। दुर्ग पुलिस ने भिलाई तीन पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजनों से संपर्क करके गुमशुदगी दर्ज की जा रही है। पुलिस के मुताबिक यह मामला खुदकुशी का हो सकता है। महिला की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम लगी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय मछुआरों ने शव को नदी में तैरते देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची दुर्ग कोतवाली थाना पुलिस पतासाजी में जुटी हुई है। पुलिस को एक पर्स भी मिला है जिससे जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...