30 जुलाई को शिवनाथ कावड़ समिति और सर्व हिन्दू समाज द्वारा निकलेगी शिवनाथ कावड़ यात्रा… खारुन नदी से जल लेकर शिवनाथ नदी तक होगी यात्रा

भिलाई। कल यानि 30 जुलाई को शिवनाथ कावड़ यात्रा निकलेगी। शिवनाथ कावड़ समिति और सर्व हिन्दू समाज द्वारा 30 जुलाई को होने वाली कावड़ यात्रा के आयोजन समिति के सदस्य वरुण यादव विपिन चंद्राकर एवं तेजस पाल संयुक्त रूप से ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 30 जुलाई दिन रविवार को सुबह 7 बजे से कुम्हारी खारुन नदी से कावड़ यात्रा प्रारंभ होते हुए चरोदा होते हुए भिलाई 3 उसके बाद खुर्सीपार तत्पश्चात पावर हाउस चौक से महाराणा प्रताप चौक होते हुए साइंस कॉलेज से गुजरते हुए कावड़ यात्रा शिवनाथ नदी पहुंचेगी। आगे उन्होंने बताया कि इस पूरे यात्रा में शिव जी की आकर्षक झांकी के साथ साथ अन्य आकर्षक कार्यक्रम भी आयोजन समिति के द्वारा कराया जाएगा।

शिवनाथ कावड़ यात्रा समिति भिलाई -3 एवं सर्व हिंदू समाज ने जानकारी देते हुए बताया कि…

1) यात्रा की शुरुआत से लेकर अंत तक 10 पड़ाव है इन सभी पड़ाव से आप सब हमारे साथ जुड़कर कम से कम 4 से 5 किलोमीटर अगले पड़ाव तक चले एवं पुण्य के सहभागी बन भक्ति रस का आनंद लें!

2) जल सेवा मातृ शक्तियां बड़े बुजुर्ग जो लंबी दूरी तक नहीं चल सकते हैं भोलेनाथ की झांकी के समक्ष हांडी में अपना एक लोटा जल अर्पित कर सकते हैं,आपके जल सेवा से हम भोलेनाथ जी का अंत मे जलाभिषेक करेंगे!

3) आप समस्त शिव भक्तों से विनम्र प्रार्थना है आप अपने निवास से ही स्नान एवं पूर्ण तैयारी के साथ प्रातः 6:30 कुम्हारी टोल नाका पहुंचे!

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भटगांव विधानसभा में सजा सावन उत्सव का मंच, माताओं-बहनों...

सूरजपुर। भटगांव विधानसभा अंतर्गत पार्वतीपुर स्थित हनुमान मंदिर (बारह मिल) परिसर के समीप में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर ‘सावन उत्सव’...

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन के बीच रायपुर की मोनिका यादव...

रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के लापता होने की सूचना सामने आई है।...

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...