दुर्ग के इस दुकान में चोरों ने डाला ढाका, डेढ़ लाख रूपए कर लिए पार… CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

दुर्ग। दुर्ग में बोरवेल्स दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। गंजपारा स्टेट बैंक के बाजू में चोरों ने ताला तोड़कर 1 लाख 70 हजार रूपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर वहां से लाखों का कैश चोरी कर लिया। दुकान खोलने के बाद मालिक को घटना की जानकारी हुई। जैसे ही इसकी जानकारी शिव बोरवल्स दुकान के मालिक शंकर सिंघल को हुई उसने थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की खोजबीन जुट गई है। मामाला सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत का है।

दुकान के मालिक शंकर सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि, उसकी दुकान स्टेट बैंक के बाजु में है। रोज की तुरह शनिवार देर शाम वो दुकान बंद करके घर गया था। सुबह उसके मोबाइल में फोन आया कि उसके दुकान का ताला टूटा हुआ है। शंकर तुरंत दुकान पहुंचा और देखा कि अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा है। ड्रॉयर में रखे 1 लाख 70 हजार रुपए चोरी हो गए थे। दुर्ग कोतवाली पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए स्टेट बैंक सहित आसपास दुकानों में लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार, उन्होंने मुखबिर को अलर्ट कर एक टीम को भी जाँच में लगाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...