छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक पर चाकू से हमला: MLA छन्नी साहू पर युवक ने किया हमला… कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी नेत्री

राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा से कांग्रेस विधायक छन्नी साहु के ऊपर रविवार देर शाम एक युवक ने चाकिया कू से हमला किया है। मिली जानकारी के अनुसार नशे में धुत युवक ने ये हमला किया है। इस वारदात से विधायक के हाथ में आई चोट। इलाज के लिए विधायक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया लाया गया। विधायक छन्नी साहू एक कार्यक्रम में जोधारा गांव में शामिल होने गई हुई थी। जहां युवक ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार हमला करने वाले आरोपी का नाम खिलेश्वर है। पुलिस मामला पंजीबद्ध कर जांच में जुटी है। घटना डोंगरगांव थाना क्षेत्र की है। हमले में विधायक छन्नी चंदू साहू के हाथ में चोट आई है। उन्हें भी इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...