BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने MLA छन्नी साहू से बातचीत कर पूछा उनका हालचाल… कल विधायक पर हुआ था हमला; कानून व्यवस्था पर साव ने उठाया सवाल

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरुण साव ने आज खुज्जी विधायक छन्नी साहू से फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना। साव ने विधायक साहू से उनके साथ हुए चाकूबाजी की घटना के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उन्हें सुरक्षित रहने और समाज कार्य में इसी ऊर्जा और शक्ति के साथ डटे रहने के लिए कहा। साव ने कहा कि आप छत्तीसगढ़ की बेटी हो, छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में मैं आपके साथ हूं।

साव ने कहा कि मैंने उनसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाते नहीं, एक भाई के नाते बहन की चिंता की है। छन्नी साहू छत्तीसगढ़ महतारी की बेटी है। इस हमले से उनका समाज सेवा में उनका हौसला कम न हो, इसलिए उनको संबल दिया। इससे उन्हें ताकत मिलेगी। साव ने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बद से बदतर हो गई है। महिला विधायक ही सुरक्षित नहीं है, इससे आप सोच सकते हैं कि प्रदेश की बहन-बेटियां किस हाल में होंगी। प्रदेश के गांव-गांव में खुलेआम शराब बिक रही है। कांग्रेस ने इस शांत प्रदेश को उड़ता छत्तीसगढ़ बना दिया है। युवा होश में नहीं, नशे के आगोश में हैं। प्रदेश के युवाओं को जिंदा लाश बनाने का काम ये लबरा भूपेश सरकार ने किया है।

गौरतलब है कि रविवार को खुज्जी विधानसभा की विधायक छन्नी साहू एक कार्यक्रम में रविवार शाम जोधारा गांव पहुंची थी। जहां आस पास गांव के लोगों की भीड़ उमड़ी थी। इसी दौरान एक शराबी युवक ने विधायक पर जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर मौजूद पीएसओ और सुरक्षाकर्मियों ने शराबी को पकड़ा और उसे वहां से बाहर लेकर गए। इस घटना से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। घायल विधायक छन्नी साहू को नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उनकी प्राथमिक इलाज की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...