भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल ने पेश की अपनी दावेदारी, उम्मीदवार बनने पर जीत का किया दावा, कई पद संभाल चुकी है नायक

पॉलिटिकल डेस्क। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष और राजनांदगांव जिला प्रभारी शीतल नायक ने भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय स्वास्थ मंत्री और छत्तीसगढ़ भाजपा के चुनाव सह प्रभारी मनसुख मंडाविया, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल,प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, प्रदेश संगठन सह प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के समक्ष गुंडरदेही विधानसभा से अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर दी है।

अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे भवन में उन्होंने विधिवत अपना आवेदन और बायोडाटा सौंपकर आशीर्वाद मांगा है और पार्टी से उम्मीदवारी का अवसर मिलने पर जीत का दावा किया है।

विगत 23 वर्षों से संगठन के विभिन्न पदों,महिला मोर्चा की कवर्धा,धमतरी और वर्तमान में राजनांदगांव की प्रभारी हैं। शीतल नायक भिलाई नगर निगम, खैरागढ़ उपचुनाव आदि में भी प्रभार का दायित्व संभाल चुकीं हैं। पिछले 9 वर्षों से प्रदेश कूर्मी समाज की बालोद जिला की महिला अध्यक्ष भी हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...