2 सितम्बर को छत्तीसगढ़ आ रहे है राहुल गांधी: युवा सम्मलेन में होंगे शामिल, सीएम बघेल ने दी जानकारी

रायपुर। प्रदेश में कुछ महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। जिसे देखते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 2 सितंबर को रायपुर आ रहे हैं। वे यहां आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सीएम भूपेश बघेल ने पुलिस लाइन हैलीपैड पर मीडिया से चर्चा मेंं इसकी जानकारी दी।

कांग्रेस पूरी चुनावी रणनीति के तहत राष्ट्रीय नेताओं की सभा छत्तीसगढ़ में आयोजित कर रही है और राहुल गांधी को लेकर युवाओं में क्रेज बरकरार है इसलिए राहुल सीधे युवाओं से बातचीत करेंगे। इससे पहले लेह में भी राहुल गांधी ने युवाओं से बात की थी और अब बारी छत्तीसगढ़ की है।

सीएम भूपेश बघेल ने महादेव सट्टा ऐप, ईडी को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा ऐप का कोई ऑफिस नहीं। छत्तीसगढ़ में इस मामले लगातार में कार्रवाई जारी है। 72 मामले अब तक दर्ज किए जा चुके हैं। राज्य सरकार की ओर से इस मामले भरपूर कार्रवाई हुई है। छत्तीसगढ़ में जितनी कार्रवाई सट्टे के खिलाफ हुई, देश में और कहीं नहीं हुई है। 400 से अधिक लोगों की इस मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है।

भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राजनीतिक लाभ लेने के लिए भाजपा ईडी का सहारा ले रही है। छत्तीसगढ़ में कानून का राज है। भाजपा को हिंसा पसंद है। राज्य के खदानों को अडानी के हवाले किया जा रहा है। केंद्र सरकार इसी के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में षड्यंत्र कर रही है। आगे भूपेश बघेल ने कहा, ईडी के सहारे छत्तीसगढ़ सरकार को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। राज्य सरकार को अपदस्थ करने की कोशिश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...