भिलाई के सेक्टर-3 और सेक्टर-5 में MLA देवेंद्र यादव ने निकाली प्रगति यात्रा… ओपन जिम और वाटर ATM की जनता को दी सौगात

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार भिलाई नगर विधानसभ क्षेत्र में प्रगति यात्रा कर रहे हैं। जिसमें उनके साथ सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हो रहे है। इसी कड़ी में विधायक यादव 4 सितंबर को सेक्टर-3 और सेक्टर-5 में प्रगति यात्रा निकाली। पहले वे सेक्टर-3 पहुंचे। इस दौरान विधायक यादव ने बड़े बुजुर्गों और माताओं का चरण छू कर प्रणाम किए और आशीर्वाद लिए। इसके बाद लोगों के साथ बारी-बारी से एक-एक गली मोहल्ला से होते हुए वे लोगों के घरों तक पहुंचे।

डोर टू डोर जाकर लोगों से मिलते गए और उनका हालचाल जाना। इस पूरे यात्रा के दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने वार्डवासियों को दो बड़ी सौगात भी दी है। विधायक यादव की पहल से सेक्टर-3 में एक वाटर एटीएम और ओपन जिम बनाया गया है। इस दोनों विकास कार्य से वार्ड में काफी हर्ष का माहौल है। वाटर एटीएम और ओपन जिम का लोकार्पण किया गया। वार्ड के ​वरिष्ठ नागरिको के हाथों से लोकार्पण करवाया। इसके बाद विधायक सेक्टर-5 पहुंचे। जहां भी वे बारी-बारी से वार्ड का भ्रमण किए।

सेक्टर-5 के लोगों को भी मिली सौगातें
भिलाई नगर​ विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर 5 में भी प्रगति यात्रा निकाली। इस दौरान इस वार्ड के लोगों को भी सौगातें दी। वार्ड 59 सड़क 14 एवं 15 में बोर खनन 1 लाख की लागत से किया जाएगा। वार्ड 59 क्रास स्ट्रीट 4 में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण 10 लाख की लागत से किया जाएगा। क्रास स्ट्रीट 4 में वाटर एटीएम स्थापना ​कार्य 10 लाख की लागत से किया जाएगा। इन सभी विकास कार्यों की सौगात देते हुए विधायक यादव ने लोकार्पण किया।

इसी के साथ ही वार्ड के श्री चंडी साधना शक्ति पीठ मंदिर में प्रकाश व्यवस्था एवं जीर्णोंद्धार कार्य 3 लाख की लागत से किया जाएगा। वार्ड 59 सड़क 2 में बैड मिंटन कोर्ट निर्माण कार्य 10 लाख से और वार्ड मध्देशिय वैश्य समाज भवन एवं फैंसिंग निर्माण कार्य 3 लाख की लागत से किया जाएगा। इन सभी विकास कार्य की सौगात देते हुए इनका ​भूमिपूजन किया गया। जल्द ही इनका विकास कार्य को शुरू किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...