CG – बिजली विभाग के कर्मचारी ने की खुदकुशी: मौत से पहले WhatsApp पर सुसाइड का स्टेटस लगाया… अधिकारी और ठेकेदार पर आरोप लगाकर युवक ने ली अपनी जान

बिजली विभाग के कर्मचारी ने की खुदकुशी,मौत से पहले WhatsApp पर सुसाइड का स्टेटस लगाया

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक के खुदकुशी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा की मृतक बिजली विभाग में कर्मचारी था। मरने से पहले कर्मचारी ने अपने सुसाइड की सूचना का व्हाट्सएप स्टेटस लगाया, फिर मौत को गले लगा लिया। कर्मचारी ने अधिकारी और ठेकेदार पर आरोप लगाया है।

बिजली कर्मचारी रवि रायपुर में चंगोराभाठा स्थित बिजली ऑफिस में काम करता था। खुदकुशी से पहले उसने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लगाये सुसाइड नोट में कर्मचारी ने अपने अधिकारी और ठेकेदार पर शोषण के आरोप लगाए थे।

रवि कुमार बिजली विभाग में अनियमित कर्मचारी था। उसकी पोस्टिंग रायपुर के चंगोराभाठा जोन में थी। सूत्रों के मुताबिक कई दिनों से वह अपने अधिकारियों और ठेकेदार से परेशान था। इसे लेकर चार दिन पहले उसने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर खुदकुशी करने की बात कही थी। उसके बावजूद किसी ने भी उसकी समस्या का समाधान नहीं किया।

रवि कुमार ने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार बिजली विभाग के अपने अधिकारियों और ठेकेदार को बताया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। सुसाइड नोट की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...