सांसद के खिलाफ बयान देने वाले विधायक देवेंद्र पर भड़के पार्षद मनीष यादव… बोले- पहले अपने गिरेबान में झांके विधायक, इस बार जनता देगी जवाब

भिलाई। दुर्ग सांसद विजय बघेल के खिलाफ भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने बयान दिया है। इस बयान में विधायक देवेंद्र ने सांसद के खिलाफ जो बयान दिया है, उस पर भाजपाइयों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। सांसद विजय के कट्टर समर्थकों में से एक भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व भाजपा पार्षद मनीष यादव ने बयान जारी करते हुए विधायक देवेंद्र को आड़े हाथ लिया है। मनीष यादव भिलाई नगर विधानसभा में भाजयुमो प्रभारी भी हैं।

मनीष यादव ने कहा है कि, युवाओं को रोजगार का वादा करके छलने वाली निकम्मी ठगेश सरकार के निकम्मे विधायक महादेव ऐप के जाल में युवाओं को ठगने वाले देवेंद्र यादव का सांसद विजय बघेल जी के ऊपर बयान देने से पहले अपने गिरेबान में एक बार झाँक कर जरूर देखना चाहिए। देवेंद्र यादव पहले महापौर रहे फिर अब विधायक बन गए। लेकिन काम करना छोड़कर सिर्फ अनर्गल बयान दे रहे हैं। उनकी बयान की मैं कड़ी निंदा करता हूं। उन्हें बयान देने से पहले विचार करना चाहिए।

जिस व्यक्ति के खिलाफ बयान दे रहे हैं, जितना उनका राजनीतिक कॅरियर है, उससे कम देवेंद्र यादव की उम्र है। विधायक देवेंद्र अब तक के सबसे कमजोर और निष्क्रिय विधायक हैं। सिर्फ अपने क्षेत्र में गुंडाराज को बढ़ावा दिए हैं। इस साल चुनाव है, जनता जवाब देगी। मनीष ने कहा कि, सरकारी जमीन को अपने नाम कराकर भ्रष्टाचार किया है। कोल घोटाला में भी महोदय जी का नाम है। अब ऐसे घोटालेबाज लोग माननीय सांसद के खिलाफ बयान दे रहे हैं। मनीष ने कहा कि, भिलाई को एजुकेशन हब से सट्टे व अपराध का हब बना दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव : हनी बग्गा निर्विरोध प्रदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव...

भिलाई में 22 साल का युवक लापता, घर से...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के मंगल बाजार छावनी स्थित वार्ड क्रमांक 40 से 22 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है।...

दुर्ग में पटवारी के घर ED की रेड, दस्तावेजों...

दुर्ग। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। दुर्ग के सिकोलाबस्ती इलाके में ED की टीम ने पटवारी कमलेश...

दुर्ग नगरीय निकाय चुनाव : इस दिन होगी 150...

दुर्ग। दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिले के नगरीय निकायों में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया...