साई कॉलेज भिलाई में माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसाइटी का छात्र यूनिट स्थापित: वायरल बीमारियां विषय पर रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित

भिलाई। साई कॉलेज में शनिवार को माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसाइटी, इंडिया के साई कॉलेज स्टूडेंट यूनिट का उद्घाटन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अवधेश श्रीवास्तव, गवर्नमेंट उतई कॉलेज उपस्थित रहे। डॉ. श्रीवास्तव ने उद्घाटन कार्यक्रम में क्रिस्पर टेक्नोलॉजी विषय पर एक व्याख्यान दिया। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होने माइक्रोबायोलॉजी व बायोटेक्नोलॉजी विषय की उपयोगिता व इन विषयों में भविष्य में अपार संभावनाओं के बारे में छात्रों को अवगत कराया।

इस उद्घाटन अवसर पर स्टूडेंट यूनिट माइक्रोबायोलॉजी सोसाइटी, साई कॉलेज के द्वारा एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय था वायरल बीमारियां था। विज्ञान के छात्र-छात्राओं ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व वायरस से होने वाली बीमारियां व बचाव पर अपनी रंगोली बनाई व अपने विचार रंगोली के मध्यम से दर्शाए। डॉ. अवधेश श्रीवास्तव ने सभी छात्र छात्राओं की मेहनत को सराहा व इस तरह के कार्यक्रम करते रहने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। साई कॉलेज IQAC कोऑर्डिनेटर डॉ. ममता सिंह व प्राचार्य डॉ. डी बी तिवारी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव : हनी बग्गा निर्विरोध प्रदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव...

भिलाई में 22 साल का युवक लापता, घर से...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के मंगल बाजार छावनी स्थित वार्ड क्रमांक 40 से 22 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है।...

दुर्ग में पटवारी के घर ED की रेड, दस्तावेजों...

दुर्ग। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। दुर्ग के सिकोलाबस्ती इलाके में ED की टीम ने पटवारी कमलेश...

दुर्ग नगरीय निकाय चुनाव : इस दिन होगी 150...

दुर्ग। दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिले के नगरीय निकायों में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया...