शादी की खुशियां बदली मातम में: दूल्हे ने अपनी शादी में दोस्त को ही मार दी गोली… VIDEO हुआ वायरल… देखिए

नई दिल्ली: एक अप्रिय घटना में, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक शादी का कार्यक्रम उस समय दुखद हो गया जब दूल्हे ने अपने ही दोस्त की जश्न में गोली मारकर हत्या कर दी. जिले के ब्रह्मनगर इलाके में हुई घटना का चौंकाने वाला वीडियो कैमरे में कैद हो गया. इवेंट की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

हर्ष फायरिंग में दूल्हे ने अपने दोस्त को मारी गोली
वीडियो में, दूल्हे को रथ पर खड़े होकर जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है, इस दौरान उसके हाथ में रिवॉल्वर भी थी जिससे उसने हवा में फायरिंग करने की कोशिश की, लेकिन एक चूक की वजह से उसके दोस्त को गोली लग गई.

मृतक की पहचान पेशे से सेना के जवान बाबू लाल यादव के रूप में हुई है. खबरों की माने तो फायरिंग में इस्तेमाल की गई बंदूक बाबू लाल यादव की थी.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दूल्हा और पीड़ित दोस्त थे. उन्होंने कहा कि यादव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दूल्हे को हिरासत में ले लिया गया है और प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है. मामले में आगे की जांच जारी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...

दिनदहाड़े युवती की गला रेतकर हत्या, एकतरफा प्रेम में...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दिनदहाड़े युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात रविवार...

दुर्ग में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...