राजनांदगांव BJYM नेता ने CM से पूछा सवाल, कहा- विद्यार्थियों को निःशुल्क परिवहन सुविधा का आखिर कब तक मिलेगा लाभ?

राजनांदगाँव। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल नें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्रों को घर से कॉलेज तक आने और कॉलेज से घर तक आने जाने के लिये निःशुल्क परिवहन सुविधा देने की घोषणा की थी और सितम्बर महीने में इस सुविधा का लाभ देने की बात कही थी। युवा नेता आशीष सोरी नें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सवाल दागते हुए पूछा है कि मुख्यमंत्री बतायें कि आधा सितम्बर माह बीतने को है, आखिर विद्यार्थियों को निःशुल्क परिवहन सुविधा का लाभ कब तक मिलेगा ?

सोरी नें आगे कहा कि, मुख्यमंत्री वाकई में विद्यार्थियों को यह सुविधा देना भी चाहते हैं या यह एक शिगुफा मात्र है। उनकी घोषणा को पूरे एक महीने होने को है, बावज़ूद अब तक विद्यार्थियों को उपरोक्त सुविधा मुहैया नही हो सकी है। जबकि कॉलेज में 16 अगस्त से कक्षाएँ लगनी शुरू भी हो चुकी है। ऐसे में विद्यार्थियों की जेब रोज ही ढ़ीली हो रही हैं। निःशुल्क परिवहन सुविधा के इंतजार में विद्यार्थी कक्षा जाना भी नही छोड़ सकते। कॉलेज खुलने के बाद से ही विद्यार्थी नियमित तौर पर बसों में अपने स्वयं के खर्च से आवागमन कर रहें हैं। सवाल यह भी है कि, ज़ब तक निःशुल्क परिवहन सुविधा का लाभ विद्यार्थियों को नही मिल जाता, तक उनके जेब से रोज हो रहें खर्च की भरपाई विद्यार्थियों को वापस कर, क्या भूपेश बघेल दरियादिली का परिचय दे सकेंगे या तो सीएम बघेल को यह घोषणा करनी ही नहीं थी या त्वरित रूप से विद्यार्थियों को इसका लाभ दिलाना था, ऐसे में तो उनकी कथनी और करनी दोनों ही में फर्क साफ नज़र आ रहा है, और अगर उक्त मामला प्रक्रियाधीन है भी तब भी विद्यार्थियों को इस सुविधा का लाभ समय पर नही मिल पाना शासन की ढ़ीली और सुस्त कार्यप्रणाली को दर्शाता है और उनकी शासन व्यवस्था की पोल खोलता दिखाई दे रहा है। कुलमिलाकर भूपेश बघेल भोले भाले विद्यार्थियों की भावना के साथ खिलवाड़ करने और उन्हें ठगने का काम कर रहें हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...