रायगढ़ एक्सिस बैंक डकैती के 5 आरोपी को इस जिले की पुलिस ने पकड़ा: चोरी की रकम और जेवरात बरामद… ट्रक और कार भी जब्त; जानिए क्या थी इनकी प्लानिंग

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के एक एक्सिस बैंक में कल बड़ी लूट की वारदात हुई। जिसके बाद जिले के साथ पुरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। डैकतो ने करीब 5 करोड़ रूपए की लूट की थी और मैनेजर को चाकू भी मारा था। इस मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने 5 डकैत को गिरफ्तार कर लिया है। 5 डकैत अभी भी फरार बताए जा रहे है। अच्छी बात ये है कि डकैती की पूरी रकम बरामद कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ के इतिहास में इसे सबसे बड़ी डकैती में से एक बताया जा रहा है। बैंक में दिनदहाड़े बंदूक के नोक पर डकैतों ने मैनेजर सहित सभी कर्मचारियों को बंधक बनाकर 5 करोड़ 62 लाख रुपए लूट लिए। जिसमें 2900 ग्राम सोना और 4 करोड़ 19 लाख कैश शामिल था।

मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले की पुलिस ने ट्रक से झारखंड भागते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रामानुजगंज से आरोपियों की क्रेटा वाहन भी जब्त कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि, आरोपियों द्वारा प्लानिंग के अनुसार कार छोड़कर ट्रक के जरिए भाग रहे थे झारखंड। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार, ट्रक समेत डकैती की पूरी रकम बरामद कर लिए है। सभी डकैत बिहार गया के निवासी बताए जा रहे है। बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही की वजह से संभव हो पाया। रायगढ़ पुलिस आज पूरे मामले का खुलासा करेगी।

पुलिस ने आरोपियों को छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान पकड़ा है। ओडिशा नंबर की एक ट्रक से गहने और कैश बरामद हुआ है। बलरामपुर एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कैश बरामद होने की पुष्टि की है। बताया कि देर शाम जानकारी मिली कि रायगढ़ बैंक डकैती में इस्तेमाल क्रेटा कार बलरामपुर जिले में सीसीटीवी फुटेज में देखी गई है। आरोपियों के पास से बैंक डकैती में प्रयोग के किए गए पिस्टल और चाकू भी बरामद किया गया है। बलरामपुर SP डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अभी जब्त नगदी रकम एवं जेवरातों का मिलान किया जा रहा है। घटना में शामिल फरार आरोपियों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा जांच के बाद मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

KH ग्रुप ऑफ़ स्कूल में सेलिब्रेट किया गया मदर्स...

भिलाई नगर। केएच ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने 10 मई , शनिवार को मदर्स डे सेलिब्रेशन किया। कार्यक्रम में पहुंची माताओं को बच्चों ने वेलकम...

CG – मेडिकल कॉलेज की नर्स ने किया सुसाइड:...

Medical college nurse commits suicide रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड का कारण अज्ञात है। मामला...

बदले गए महासमुंद DEO: बोर्ड परीक्षा में रहा खराब...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जीरो टॉलरेंस नीति और परिणाम आधारित कार्यशैली का असर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। राज्य शासन के...

भारत और पाकिस्तान के मध्य संघर्ष पर लगा विराम:...

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मध्य एक राहत की खबर आ रही है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जानकारी...

ट्रेंडिंग