रायगढ़ डकैती मामले में BJP प्रदेश महामंत्री OP चौधरी का सरकार पर जमकर हमला; कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा चुकी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ के ऐक्सिस बैंक में मंगलवार को हुई 7 करोड़ रुपए की डकैती को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि ट्रांसफर उद्योग से निकले पुलिस प्रोडक्ट कानून-व्यवस्था संभालने के बजाय अपनी कीमत वसूलने में लगे हैं और उन्होंने छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बना दिया है। चौधरी ने कहा कि प्रदेश में चहुँओर अपराधियों-आतंकवादियों-माफियाओं का जंगलराज चल रहा है और प्रदेश में किसी अपराधी को कानून का खौफ नहीं रह गया है। दिनदहाड़े अंजाम दी गई डकैती की इस वारदात ने प्रदेश सरकार के कानून-व्यवस्था की बेहतरी के तमाम दावों का खोखलापन एक बार फिर सामने ला दी है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार सभी विभागों में ‘तबादला उद्योग’ चला रही है। पैसे लेकर पोस्टिंग की जा रही है। पुलिस महकमे में भी यही चल रहा है। इसी कारण पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा चुकी है। आज सत्ता से चला-चली की बेला में कांग्रेस के लोग पूरी तरह लूट-खसोट में लगे हुए हैं। रायगढ़ में दिन-दहाड़े 7 करोड़ रुपए की डकैती की वारदात इसी ‘तबादला उद्योग’ की गंभीर और शर्मनाक परिणति है।

चौधरी ने कहा कि इस तरह की आपराधिक वारदातें छत्तीसगढ़ में अंजाम दी जा रही हैं और पैसे देकर मनमाफिक पोस्टिंग पाने वाले पुलिस महकमे के अधिकारी-कर्मचारी अपनी कीमत वसूलने में इस कदर मशगूल हैं कि पूरा छत्तीसगढ़ आज अपराधगढ़ बनकर रह गया है। छत्तीसगढ़ की जनता-जनार्दन ऐसी नाकारा और भ्रष्ट सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में कतई माफ नहीं करेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...