CG में शोरूम मालिक पर महिला मैनेजर ने लगाया बैड टच का आरोप: विरोध करने और हिसाब मांगने पर शोरूम से निकाला… FIR दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आयी है। रायपुर के एक कार शोरूम के मालिक ने शादीशुदा महिला मैनेजर से बैड टच कर अश्लील हरकत का आरोप महिला मैनेजर ने लगाया है। महिला ने गुढ़ियारी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो कार शोरूम में मैनेजर के पद पर है। 23 सितंबर को मालिक गणेश अनंत उसके पास पहुंचा। पहले तो उसने कुछ देर बात की, फिर धीरे से उसकी कमर के नीचे टच कर दिया। जिसका उसने तुरंत विरोध किया।

जब महिला ने नाराजगी जताई तो शोरूम मालिक ने उसके साथ गाली-गलौज की। यह हरकत वहां मौजूद स्टाफ देख रहे थे। लेकिन किसी ने इसका विरोध नहीं किया। महिला ने उसका हिसाब कर सैलरी देने को कहा तो उसे शोरूम से बाहर निकाल दिया।

इससे पहले 19 सितंबर को महिला अपने केबिन में बैठी थी। तब किसी काम के बहाने गणेश अनंत उसके पास पहुंचा और सीने को छू लिया। आपत्ति जताने पर मालिक ने उसे सॉरी कह दिया। लेकिन कुछ दिनों बाद दोबारा ऐसी हरकतें करने लगा। जिससे वो परेशान हो गई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा, सरकारी कर्मचारियों के परिवार...

बिलासपुर। जिले के बिल्हा ब्लॉक में महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा की जांच में...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...

तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत,...

बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी में गुरुवार शाम तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। हादसे के वक्त...

लिफ्ट देने के बहाने महिला से गैंगरेप, 24 घंटे...

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। चिरमिरी थाना क्षेत्र में महिला से गैंगरेप और उसे जिंदा जलाने के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस...