भिलाई BSBK कंपनी के डायरेक्टर के घर चोरों ने डाला डांका: जेवरात किए पार… कैसे हाई सिक्यूरिटी के बाद चोरों ने दिया अंजाम? पुलिस कर रही जाँच

सोने चांदी के गहने और कैश चोरों ने किया पार

भिलाई। भिलाई में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। BSBK कंपनी के डायरेक्टर के घर चोरों ने डांका डाला है। उद्योगपति मनीष गुप्ता के घर में ये वारदात हुई है। गुप्ता भिलाई के बड़े उद्योग बीएसबीके के संचालक हैं। उनके बेटे और कंपनी के एक्जीक्युटिव डायरेक्टर श्रीरंग गुप्ता ने सुपेला थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। श्रीरंग ने FIR दर्ज करवाया है। उसमें उन्होंने बताया है कि उनका घर नेहरू नगर पूर्व में बंगला नंबर 53,54 है। 24 सितंबर की देर रात कोई अज्ञात उनके घर में घुसा और घर से सोने चांदी के गहने और कैश चोरी करके चला गया। सुबह 5 बजे जब घर के लोग उठे तो देखा कि घर की आलमारी खुली हुई है और सामान बिखरा पड़ा है।

उनके अनुसार जब उन्होंने पूरा घर देखा तो पाया कि देर रात कोई घर के पीछे की दीवार से कूदकर अंदर घुसा। इसके बाद वो साईड का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा। फिर ड्रेसिंग रूम का दरवाजा तोड़कर अंदर रखी आलमारी को तोड़ा और उसमें रखे चांदी की 08 नग थाली, 24 नग चांदी की कटोरी, 8 नग चांदी के चम्मच एवं पिता की पुरानी घड़ी चोरी कर ले गया। सुपेला टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता के मुताबिक उनके घर से मात्र 60 हजार रुपए का सामान चोरी गया है। साथ ही साथ वो यह भी कह रहे हैं कि उनके पिता मनीष गुप्ता दिल्ली गए हुए हैं। वहां से वापस आने के बाद ही वो ये बता पाएंगे कि उनका कितना सामान चोरी गयी है।

पुलिस का कहना है कि पिता के आने पर जो जानकारी दी जाएगी उसके मुताबिक मशरुका को बढ़ाया जाएगा। लेकिन घटना स्थल में जिस तरह से ज्वेलरी बॉक्स व अन्य सामान बिखरा पड़ा है उससे साफ लगता है कि चोरी काफी बड़ी है, जिसे शिकायतकर्ता फिलहाल बता नहीं पा रहे हैं। सुपेला पुलिस की माने तो बीएसबीके कंपनी के डायरेक्टर का घर पूरी तरह से CCTV कैमरों से लैश है। वहां हर समय सिक्युरिटी गार्ड की तैनाती रहती है। घर में सेंसर डोर से लेकर अन्य सुरक्षा के उपाए भी है। जिस समय चोरी हुई घर में चौकीदार विजय ठेठवार और रामेश्वर डियूटी पर थे। ऐसे में चोर दो दरवाजा और आलमारी तोड़कर चोरी कर ले गए और किसी को पता नहीं चला ये समझ से परे हैं। पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धमतरी में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक,...

धमतरी। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसा अरमरीकला और सनौद के बीच हुआ,...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी 20 से अधिक याचिकाओं को खारिज कर दिया...

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...