विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची जारी: बंटी साहू से लेकर राकेश और पटेल समेत 39 को बनाया प्रत्याशी, दिग्गजों को भी पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा

बड़ी खबर। भाजपा ने पहली सूची के बाद अब दूसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा की दूसरी सूची में 39 प्रत्याशियों के नाम नजर आ रहे हैं। मध्यप्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सूची जारी की गई है। माना जा रहा है कि अब एक-दो दिन में छत्तीसगढ़ के लिए दूसरी सूची का ऐलान हो सकता है। इसमें केंद्रीय मंत्री से लेकर मौजूदा विधायकों को भी टिकट दी गई है। इसके अलावा कई सीटों पर नए चेहरे पर पार्टी ने दांव लगाया है। वहीं सूची में महिला प्रत्याशियों का नाम हाइलाइट्स किया गया है। पार्टी यह बताने की कोशिश कर रही है कि महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद भाजपा महिलाओं को आगे आने के लिए मौका दे रही है। इसलिए महिलाओं को चुनाव लड़ाने के लिए मैदान में उतारा है। आपको बता दें कि, दूसरी लिस्ट में 39 प्रत्याशियों के नाम है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रह्लाद पटेल सहित कई सांसदों, राकेश सिंह, कैलाश विजयवर्गीय जैसे दिग्गज नेताओं को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धमतरी में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक,...

धमतरी। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसा अरमरीकला और सनौद के बीच हुआ,...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी 20 से अधिक याचिकाओं को खारिज कर दिया...

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...