भिलाई में पवार, सिन्हा, गंधर्व और नाई समाज को MLA देवेंद्र यादव ने दी बड़ी सौगात: सभी समाज के भवनों का होगा निर्माण… हुडको के गायत्री प्रज्ञा पीठ में बनेगा डोम शेड

भिलाई। भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव लगातार ​अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रगति यात्रा कर रहे हैं। रोज रहवासियों को लाखों की सौगात दे रहे हैं। इसी कड़ी में विधायक देवेंद्र यादव गत दिनों जब प्रगति यात्रा कर रहे थे। तब कुछ समाज प्रमुखों से भी मिले थे। जिन्होंने अपने समाज के भवन के लिए मांग की थी। विधायक यादव ने समाज प्रमुखों की मांगों को बड़ी गंभीरता से लिया और उस पर पहल की। इसी कड़ी में 28 अगस्त को विधायक देवेंद्र यादव ने पवार समाज, सिन्हा समाज, गंधर्व समाज, नाई समाज को बड़ी सौगात दी। सभी समाज का सामाजिक भवन बनाया जाएगा।

इसके लिए पहल करते हुए आज सभी समाज के सामाजिक भवन के निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया। समाज प्रमुखों के हाथों के भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्मपन करवाया गया। इस दौरान समाज के सम्मानित नागरिकों ने विधायक देवेंद्र यादव की सराहना करते हुए कहा कि युवा विधायक देवेंद्र यादव काफी उर्जावार है। जो अपनी जिम्मेदारियों को बड़ी इमानदारी और निष्ठा से करते है। सामाजिक भवन की सौगात हो या शहर के विकास की बात।

विधायक देवेंद्र यादव ने पूरी निष्ठा से ​शहरवासियों के लिए काम किया है। इसके लिए हम सभी उनका साधूवाद करते है। विधायक यादव ने समाज प्रमुख और बड़े बुजुर्गों को प्रमाण किए और कहा कि आप सब का आशीर्वाद और प्रेम ही है जिससे मुझे शक्ति मिलती है। आप सब के आशीर्वाद से ही मैं यहां हूं। आप लोगों को जो प्यार हैं, यही मेरी पूंजी है। हमेंशा यही प्रेम बनाएं रखिएगा।

इन विकास कार्यों का किया गया भूमिपूजन :-

  • 10 लाख से पवार समाज का भवन निर्माण किया जाएगा।
  • 25 लाख की लागत से सिन्हा समाज का भवन निर्माण किया जाएगा।
  • 8 लाख की लागत से गंधर्व गाड़ा समाज के भवन ​का निर्माण किया जाएगा।
  • रनाई समाज का सामुदायिक भवन बनाया जाएगा
  • गायत्री प्रज्ञा पीठ हुडको में 6 लाख की लागत से डोमशेड बनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ: कमल वैष्णव बने दुर्ग...

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने अपने संगठानात्मक विस्तार के तहत शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर, दुर्ग के सहायक शिक्षक एलबी कमल वैष्णव को...

दुर्ग में चोको पाई के एक बैच की बिक्री...

दुर्ग। बच्चों के बीच लोकप्रिय चॉकलेटेड बिस्किट चोको पाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दुर्ग जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग ने...

कलयुगी बेटे ने की माता-पिता की हत्या, शवों को...

सरगुजा। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही...

जन्मदिन से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़...

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गली में भरे बारिश के पानी में बच्चों के...