CG – बहू से गैंगरेप: पति गया था रेलवे स्टेशन… घर में सूनेपन का फायदा उठाकर ससुर और जेठ ने किया सामूहिक दुष्कर्म… किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से रिश्तो को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला से उसके ससुर और जेठ ने मिलकर गैंगरेप किया है। बताया जा रहा है की घर जब एकदम खाली था तब इसका फायदा उठाकर आरोपियों ने इसको अंजाम दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक महिला 27 सितंबर को घर में अकेली थी। इस दौरान आरोपी ससुर मंगतू राम सूर्यवंशी और जेठ रवि कुमार सूर्यवंशी घर पहुंचे। महिला का पति रिश्तेदारों को बिलासपुर रेलवे स्टेशन छोड़ने को गया हुआ था।

दोनों आरोपी मंगलू और रवि घर आए और महिला के पति के बारे में पूछने लगे। तब कहा कि घर में कोई नहीं है, जिसके बाद दोनों ने मिलकर हाथ और मुंह को दबाकर दुष्कर्म किया। इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

महिला का पति बिलासपुर से घर आया तो महिला ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी, जिसके बाद सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376,(2) च 376 घ,323,506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस ने दोनो आरोपियों को अपने हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरिराज होटल के बाथरूम में कैमरे मिलने की खबर...

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हरि राज के बाथरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आने के बाद अब इसे...

दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डंप पर बड़ी कार्रवाई :...

दंतेवाड़ा। जिले में चल रहे एंटी नक्सल अभियान के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के कोहकाबेड़ा-बुरदूम इलाके में सर्चिंग...

विजय बघेल बनाम भूपेश बघेल : चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाही के...

बर्खास्त GRP कांस्टेबल की संपत्ति पर ACB का शिकंजा...

बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त जीआरपी कांस्टेबल संतोष कुमार राठौर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)...