“तुम बेटी हो, हमारी मान हो”: दुर्ग पुलिस की रक्षा टीम पहुंची गवर्मेंट गर्ल्स हॉस्टल; सोशल मीडिया यूज़ करते वक्त सेफ्टी टिप्स अपनाने की सलाह के साथ दिए कई टिप्स

दुर्ग। दुर्ग पुलिस की रक्षा टीम आज आदिम जाति और जनजातीय कन्या छात्रावास दुर्ग पहुंची। यहां पढ़ने वाली स्टूडेंट्स को हमर बेटी हमर मान के तहत अपनी सुरक्षा के संबंध में टिप्स दिए गए। रक्षा टीम ने कहा कि, “तुम बेटी हो, हमारी मान हो” हमारी बेटियां हमारी शान है और वे ही प्रदेश के उज्जवल भविष्य की नींव हैं और इनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। जिस समाज की बेटियां सुरक्षित एवं सशक्त हो वही समाज विकास के रास्ते पर आगे बढ़ता है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक IUCAW मीता पवार और उप पुलिस अधीक्षक IUCAW शिल्पा साहू के द्वारा बच्चियों को महिला संबंधी कानून के बारे में बताया गया। इसके साथ ही किसी के बहकावे में आके अपनी निजी जानकारी जैसे फोटो, पासवर्ड, मोबाइल नंबर किसी अनजान के साथ शेयर करने से बचने की हिदायत दी गई।

रक्षा टीम द्वारा महत्वपूर्ण हेल्प लाइन नंबर के साथ अभियक्ति ऐप की जानकारी दी गई और आवश्यक इमरजेंसी नंबर की जानकारी दी गई। अपने माता-पिता का मोबाइल नंबर हमेशा याद रखना है कि भी सलाह दी गई है। रक्षा टीम ने विस्वनीय वेबसाइट से ही शॉपिंग करने की बात कही। इसके साथ ही यातायात नियमों का पालन करना और अपने मोबाइल में महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर को सुरक्षित रखने आदि की जानकारी दी गईl

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरिराज होटल के बाथरूम में कैमरे मिलने की खबर...

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हरि राज के बाथरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आने के बाद अब इसे...

दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डंप पर बड़ी कार्रवाई :...

दंतेवाड़ा। जिले में चल रहे एंटी नक्सल अभियान के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के कोहकाबेड़ा-बुरदूम इलाके में सर्चिंग...

विजय बघेल बनाम भूपेश बघेल : चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाही के...

बर्खास्त GRP कांस्टेबल की संपत्ति पर ACB का शिकंजा...

बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त जीआरपी कांस्टेबल संतोष कुमार राठौर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)...