8 साल की लड़की से 9 साल के लड़के ने किया रेप: मेला देखने गई थी मासूम, जंगल में खींच ले गया नाबालिक, फिर किया दुष्कर्म

8 साल की लड़की से 9 साल के लड़के ने किया रेप

क्राइम डेस्क। लखनऊ में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली क्षेत्र में आयोजित मेले में एक नौ साल के लड़के ने आठ साल की लड़की का रेप कर दिया। एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि लड़की पीजीआई के पास अर्जुनगंज के सिग्नल पर भीख मांगती है जबकि लड़का सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के पास रहता है और सड़कों पर गुब्बारे बेचता है। दोनों एक-दूसरे को जानते हैं और मंगलवार की रात इलाके में आयोजित एक मेले में आये थे। बाद में लड़का लड़की को इकाना स्टेडियम के पीछे जंगल में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। लड़की ने अपने पिता को यह बात बताई। इसके पीड़िता के पिता ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद आरोपी भाग गया, लेकिन उसकी पहचान कर ली गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरिराज होटल के बाथरूम में कैमरे मिलने की खबर...

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हरि राज के बाथरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आने के बाद अब इसे...

विजय बघेल बनाम भूपेश बघेल : चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाही के...

बर्खास्त GRP कांस्टेबल की संपत्ति पर ACB का शिकंजा...

बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त जीआरपी कांस्टेबल संतोष कुमार राठौर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)...

बालोद एसिड अटैक का खुलासा : प्रेमी ने दोस्त...

बालोद। बालोद शहर में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर हुए एसिड अटैक की वारदात का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया...